रजनीकांत :51 वां दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता

0
704
Rajnikant
Dada Saheb Falke Award

सिनेमा जगत के ‘थलाइवा’ (भगवान) अभिनेता और दक्षिण फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत को 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार (वर्ष 2019)  से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 1 अप्रैल 2021 को इस बात की जानकारी दी।

1.  भारतीय सिनेमा में रजनीकांत का योगदान क्या है ?
रजनीकांत भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। भारतीय सिनेमा में अभिनेता, निर्माता और स्क्रीन राइटर के रूप में उनका योग आइकॉनिक है। इन्होंने ने न सिर्फ साउथ फिल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी है बल्कि कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आए हैं जिसमें चालबाज, अंधा कानून, कबाली, 2.0, द रोबोट, त्यागी, खून का कर्ज, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा आदि प्रमुख हैं।

2.  इस अवार्ड के चयनकर्ता (ज्यूरी) कौन थे?
इस पुरस्कार के विजेता का चयन भारतीय फिल्म प्रयोग की बड़ी हस्तियों की कमिटी द्वारा किया जाता है। यह पुरस्कार किसी अभिनेता /अभिनेत्री को भारतीय सिनेमा के विकास में उनके अहम योगदानों के लिए दिया जाता है।
विजेता को एक स्वर्ण कमल (Golden lotus) मेडल, शॉल और 10 लाख रूपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। रजनीकांत के नाम के चयन में पाँचों ज्यूरी के सदस्यों का एक मत ही फैसला था। ये पाँचों ज्यूरी  सदस्य थे —आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्व जीत चटर्जी , शंकर महादेवन और सुभाष घई।

3.  यह पुरस्कार कौन देता है तथा विजेता का चयन किस प्रकार होता है?
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार सिनेमा के क्षेत्र में भारत का सबसे बड़ा पुरस्कार है। प्रतिवर्ष किसी एक अभिनेता या अभिनेत्री को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया जाता है।डायरेक्टर ऑफ फिल्म फेस्टिवल्स द्वारा नेशनल अवार्ड्स समारोह (National Film Awards) में विजेता को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB – Ministry of Information and Broadcasting) के अधीन आती है।

भारत सरकार ने आज से लगभग 50 वर्ष पूर्व 1969 में पहली बार दादा साहेब फाल्के अवार्ड की शुरूआत की थी। सबसे पहला दादा साहेब फाल्के अवार्ड अभिनेत्री देविका रानी को दिया गया था। उन्हें 17 वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह में इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। देविका रानी को भारतीय सिनेमा की फर्स्ट लेडी भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन को मिलाकर अब तक कुल 50 लोगों को यह सम्मान दिया जा चुका है।

4.  दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के विजेता कौन – कौन हैं?
दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के विजेता निम्नलिखित हैं —
(i) देविका रानी (1969)
(ii) बिरेन्द्र नाथ सरकार (1970)
(iii) पृथ्वीराज कपूर (1971)
(iv) पंकज मल्लिक (1972)
(v) रुपी मियर्स (सुलोचना) (1973)
(vi) बी एन रेड्डी (1974)
(vii) धीरेंद्र नाथ गांगुली (1975)
(viii) कानन देवी (1976)
(ix) नितिन बोस (1977)
(x)रामचंद बोरल (1978)
(xi) सोहराब मोदी (1979)
(xii) पैदी जयराज (1980)
(xiii) नौशाद (1981)
(xiv) एल वी प्रसाद (1982)
(xv) दुर्गा खोटे (1983)
(xvi) सत्यजीत रे (1984)
(xvii) वी. शांताराम (1985)
(xviii) वी नागी रेड्डी (1986)
(xix) राज कपूर (1987)
(xx) अशोक कुमार (1988)
(xxi) लत्ता मंगेशकर (1989)
(xxii) अक्कीनेनी नागेश्वर राव (1990)
(xxiii) भालजी पेंधरकर (1991) 
(xxiv) भूपेन हजारिका (1992)
(xxv) मजरूह सुल्तानपुरी (1993)
(xxvi) दिलीप कुमार (1994)
(xxvii) राज कुमार (1995)
(xxviii) शिवाजी गणेशन (1996)
(xxix) कवि प्रदीप (1997)
(xxx) वी आर चोपड़ा (1998)
(xxxi) ऋषिकेश मुखर्जी (1999)
(xxxii) आशा भोंसले (2000)
(xxxiii) यश चोपड़ा (2001)
(xxxiv) देवानंद (2002)
(xxxv) मृणाल सेन (2003)
(xxxvi) अदूर गोपालकृष्णन (2004)
(xxxvii) श्याम बेनेगल (2005)
(xxxviii) तपन सिंह (2006)
(xxxix) मन्ना डे (2007)
(XL) वी के मूर्ति (2008)
(XLi) डी रामनायडु (2009)
(XLii) के . बालचंद (2010)
(XLiii) सॉमित्र चटर्जी (2011)
(XLiv) प्राण (2012)
(XLv) गुलजार (2013)
(XLvi) शशि कपूर (2014)
(XLvii) मनोज कुमार (2015)
(XLviii) कासी नाथुनी विश्वनाथ (2016)
(XLix) विनोद खन्ना (2017)
(L) अमिताभ बच्चन (2018)

*  रजनीकांत कांत : एक परिचय –
(i)वास्तविक नाम – शिवाजी गायकवाड़
(ii) जन्म -12 दिसंबर, 1950
(iii) जन्म स्थान – बैंगलोर, मैसूर राज्य, भारत
(iv) आवास – चेन्नई, तमिलनाडु, भारत
(v) व्यवसाय – अभिनेता, निर्माता, पटकथा लेखक
(vi) भाषाई फिल्में – तमिल एवं हिन्दी
(vii) सक्रिय वर्ष – 1975
(viii) पत्नी – लता रजनीकांत
(ix) बच्चे – ° ऐश्वर्या आर धनुष
                ° सौंदर्या
(x) संबंधी – धनुष (जामाता)
(xi) पुरस्कार – पद्म विभूषण (2015) ;पद्म भूषण (2000) ;फिल्म फेयर अवार्ड (1984)
(xii) प्रथम फिल्म – अपूर्व रांगगल (1975)

Gyani Labs