ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग (Prince Philip: Duke of Edinburgh)

0
889
Duke of Edinburgh
Prince Philip died at 99-Duke of Edinburgh

1.  प्रिंस फिलिफ कौन थे?
वे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति थे। उनका 9 अप्रैल, 2021 को विंडसर कैसेल में निधन हो गया। वे कोरोना से संक्रमित थे। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था। वे 99 वर्ष के थे। उन्हें ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग भी कहा जाता था। उनका और महारानी एलिजाबेथ का लगभग 73 वर्ष का साथ रहा। वे किसी ब्रिटिश शासक के काल के सर्वाधिक समय तक पटराजा रहे थे। वे ब्रिटिश परिवार के सबसे वृद्ध पुरूष सदस्य भी थे।

जीवन परिचय
>  उनका जन्म ग्रीस के कोर्फू आइलैंड में 10 जून, 1921 को हुआ था। वे ग्रीस व डेनिश राजपरिवार के सदस्य थे। वे अपने गृह देश से परिवार सहित निर्वासित हो गए थे।
>  ग्रीस छोड़ने के बाद वे फ्रांस, जर्मनी व ब्रिटेन आए।
>  उन्होंने ब्रिटेन में शिक्षा पाने के बाद लंबे समय तक ब्रिटिश शाही नौसेना में सेवाएँ दी।
>  उनकी शादी महारानी एलिजाबेथ से 1947 में हुई थी। इसके पाँच वर्ष बाद 1952 में एलिजाबेथ महारानी बनी थी।
>  उनकी पत्नी ने उन्हें सन् 1957 में ब्रिटिश का राजकुमार बना दिया। उन्होंने महारानी को 60 वर्ष तक उनके दायित्व के निर्वहन में मदद की।उनके आठ पोते और पाँच पड़पोते हैं।
>  वे प्रिंस चार्ल्स के पिता और प्रिंस हैरी व प्रिंस विलियम के दादा थे। वे अपना अधिकतर समय नॉरफ्लोक स्थित महारानी के सैंडीघम स्टेट में ही बिताते थे।
>  वे 2017 में अपनो सार्वजनिक कर्तव्यों से सेवानिवृत्त हो गए थे।
>  उन्होंने ब्रिटेन की राजशाही को आधुनिक रूप देने में अहम भूमिका निभाई थी।

प्रिंस फिलिफ : एक दृष्टि में —
¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬¬
(i) पूरा नाम — फिलिफ माउंटबेटन
(ii) जन्म की तिथि एवं स्थान — 10 जून 1921, मॉन रेपोस, कोर्फू द्वीप, यूनानी साम्राज्य
(iii) घराना —ग्लुक्सबर्ग राजघराना (1947 तक) तथा (माउंटबेटन 1947 से)
(iv) मृत्यु की तिथि एवं स्थान — 9 अप्रैल, 2021, विंडसर कैसल, विंडसर, यूनाइटेड किंगडम
(v) पत्नी — एलिजाबेथ द्वितीय (विवाह — 20 नवंबर, 1947)
(vi) संतान — चार्ल्स, वेल्स के राजकुमार (पुत्र) , ऐनी, प्रिंसेस रॉयल (पुत्री), राजकुमार ऐंड्रयु, यार्क के ड्यूक (पुत्र), राजकुमार एडवर्ड , वेसेल्स केअल (पुत्र)
(vii) बहन — प्रिंसेस सेसिली ऑफ ग्रीस एण्ड डेनमार्क
(viii) माता-पिता — प्रिंसेस ऐलिस ऑफ वैटेन- बर्ग, प्रिंस एंड्रयू ऑफ ग्रीस एण्ड डेनमार्क
(ix) पदवी और अलंकार — हिजरोयल हाइनेस और एडिनबर्ग के ड्यूक
(x) सेवा के वर्ष — 1939-1959 (सक्रिय सेवा)

Gyani Labs