संचार उपग्रह सीएमएस-01(CMS)-

0
1293
CMS Image
Proud moment for ISRO

इसरो ने मोबाइल और टीवी के सिग्नल बेहतर करने के लिए श्रीहरिकोटा से 17 दिसंबर, 2020 को संचार उपग्रह प्रक्षेपित किया।
इसरो के अध्यक्ष डॉ के सिवन ने बताया कि पीएसएलवी-सी50 ने नवीनतम संचार उपग्रह सीएमएस-01 को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। यह भारत के स्थलीय क्षेत्रों के अलावा अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप भी कवर करेगा। यह इसरो का इस वर्ष का आखिरी मिशन भी है।
खास बातें :-
• यह पीएसएलवी का 52वां मिशन है। सीएमएस-01 को 17 दिसंबर, 2020 दोपहर 3:41 बजे श्रीहरिकोटा के दूसरे लांच पैड से प्रक्षेपित किया गया।
• सीएमएस-01 इसरो का 42वां संचार उपग्रह है।
• यह 11 वर्ष पहले प्रक्षेपित जीसैट-12 का स्थान लेगा।
• यह चार दिन में उपग्रह जीपीओ में निर्धारित स्थान ले लेगा।
• यह सात वर्ष तक बेहतर फ्रीक्वेंसी स्पेक्ट्रम देने में मददगार होगा।
• इससे टेलीविजन संबंधी स्पेक्ट्रम की अच्छी सेवाएं मिलेंगी।
• 20 मिनट बाद ही पीएसएलवी ने इस उपग्रह को कक्षा में स्थापित कर दिया।
• इसे पृथ्वी की कक्षा में 42,164 किमी० के सबसे दूरस्थ बिंदु पर स्थापित किया जाएगा। यह पृथ्वी के चारों तरफ उसी की गति से घूमेगा।

Gyani Labs